अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार गुट निरपेक्ष आंदोलन का 16वाँ शिखर सम्मेलन आज सुबह औपचारिक रूप से क़ुरआन करीम की तिलावत के साथ शुरू हो गया।इस सम्मेलन की पहली बैठक आंदोलन के सदस्य देशों के विशेषज्ञों की होगी जो एरिब अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित होगी। और जिसका उदघाटन ईरान के विदेश मंत्री अली अकबर सालेही अपने भाषण से करेंगे।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार विदेश मंत्री अली अकबर सालेही का भाषण शुरू हो चुका है।ज्ञात रहे गुट निरपेक्ष आंदोलन का 16वाँ शिखर सम्मेलन तीन भागों में आयोजित होगा पहले सत्र में विशेषज्ञों की बैठक होगी और दूसरे सत्र में विदेशमंत्रियों की बैठक होगी और तीसरा सत्र तीसरा सत्र उच्च पदाधिकारियों (राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों) से विशेष होगा। इसका आरम्भ आज 26 अगस्त से हो चुका है और यह सिलसिला शुक्रवार 31 अगस्त 2012 तक जारी रहेगा। और इस सम्मेलन में सौ से अधिक देश हिस्सा ले रहे हैं।समाप्त.....166
गुट निरपेक्ष आंदोलन का सोलहवाँ शिखर सम्मेलन-38
गुट निरपेक्ष आंदोलन का 16वें शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ
25 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 339782
गुट निरपेक्ष आंदोलन का 16वाँ शिखर सम्मेलन आज सुबह औपचारिक रूप से क़ुरआन करीम की तिलावत के साथ शुरू हो गया.....